Advertisement

मार्केट के लिए बनाए एक अधिकारी को इंचार्ज, नियमित रिपोर्ट से सुधरेगी व्यवस्था-डीसी

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने शहर की बेहतर एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था को लेकर बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) को कई महत्वपूर्ण निर्देश एवं सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न मार्केट क्षेत्रों की नियमित निगरानी और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मार्केट के लिए एक अधिकारी को इंचार्ज बनाया जाए।

डीसी ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने मार्केट क्षेत्र की सफाई, अतिक्रमण, सड़क, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी समेत अन्य जन सुविधाओं की नियमित निगरानी करें और इसकी रिपोर्ट बीएसएल प्रबंधन को नियमित रूप से उपलब्ध कराएं। इससे समस्याओं की पहचान समय पर हो सकेगी और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

उन्होंने बीएसएल प्रबंधन से कहा कि शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन और बीएसएल के बीच समन्वय और नियमित संवाद बेहद जरूरी है। बाजार क्षेत्रों में आने वाले आम जनों एवं दुकानदारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल की जाए। उन्होंने कहा कि बोकारो शहर की पहचान बेहतर औद्योगिक एवं नागरिक व्यवस्था वाले शहर के रूप में है। इसे और बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों एवं बीएसएल प्रबंधन को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बीएसएल को निर्देश दिया कि प्रत्येक मार्केट की समस्याओं का फीडबैक लेकर उसकी नियमित समीक्षा की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *