Advertisement

महानवमी पर मधुकरपुर दुर्गा पूजा पंडाल पहुंची कसमार प्रखंड प्रमुख

क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेवारी-नीयोती

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। महानवमी के पावन अवसर पर 19 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड प्रमुख नीयोती कुमारी प्रखंड के हद में मधुकरपुर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल पहुँचीं। वहाँ उन्होंने माँ दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर उन्होंने माँ दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही सभी रहिवासियों को महानवमी एवं विजयादशमी की हार्दिक शुभकामना दी।

मौके पर प्रखंड प्रमुख ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व हमें शक्ति, साहस, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। माँ दुर्गा की आराधना से हमें अन्याय और बुराइयों के खिलाफ खड़े होने की शक्ति मिलती है। मेरी माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि कसमार प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव मजबूत हो तथा हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि आए।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का भी अवसर है। सभी को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाना चाहिए। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर ने भी क्षेत्रवासियों को महानवमी एवं विजयादशमी की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ रहने का संदेश देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की।

साथ ही माँ दुर्गा से समस्त क्षेत्रवासियों के सुखमय जीवन और क्षेत्र की उन्नति की कामना की। वहीं, संजय स्वर्णकार ने भी महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना हमें साहस, शक्ति और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग हैं। ऐसे अवसरों पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सहयोग और भाईचारे के साथ समाज की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कामना की कि माँ दुर्गा की कृपा से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।

समाजसेवी लोकेश डे ने भी क्षेत्रवासियों को महानवमी एवं विजयादशमी की शुभकामना देते हुए माँ दुर्गा से सभी के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। कहा कि माँ दुर्गा से उनकी प्रार्थना है कि कसमार प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि आए तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सद्भाव मजबूत हो। सभी मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा और विजयादशमी का पर्व मनाएँ। माँ दुर्गा का आशीर्वाद सभी क्षेत्रवासियों पर बना रहे। कहा कि दुर्गापूजा जैसे धार्मिक पर्व हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में एकता एवं सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुखमय जीवन और क्षेत्र की निरंतर उन्नति की कामना की।

महानवमी के अवसर पर मधुकरपुर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। माँ दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। इस पावन अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना के साथ सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। कहा गया कि माँ दुर्गा की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *