प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में भारतीय जनता पार्टी अंगवाली मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर उन्हें 25 सितंबर को याद किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदानों को याद किया।
जानकारी के अनुसार भाजपा अंगवाली मंडल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर चांपी में पंडित उपाध्याय को उनकी जयंती पर याद किया गया। भाजपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ हीं पंडित दीनदयाल के विचारों को अपने कार्यशैली में आत्मसात करने की बात कही। जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंगवाली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, शंकर यादव, सुनील ठाकुर, सोहन गंझु, राजकुमार महतो, भुवनेश्वर महतो, अयोध्या प्रजापति सहित दर्जनों प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply