Advertisement

बोकारो में पीइटी-सीटी स्कैन सुविधा शुरु, कैंसर मरीजों को सहूलियत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कैंसर मरीजों के लिए बोकारो में बड़ी चिकित्सा सुविधा शुरू की गयी है।

बोकारो के मेडिकैंट अस्पताल में अत्याधुनिक पीइटी-सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया गया। इसके शुरू होने से अब बोकारो समेत आसपास के जिलों के मरीजों को पीइटी-सीटी जांच के लिए रांची, कोलकाता या दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यह कैंसर की पहचान, बीमारी के फैलाव और उसकी अवस्था का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे शरीर में कैंसर किस हिस्से से शुरू हुआ और कितने हिस्से में फैला है, इसकी जानकारी मिलती है। उपचार के दौरान बीमारी पर दवाओं एवं अन्य उपचार के असर की निगरानी में भी यह जांच उपयोगी होती है।

मेडिकैंट अस्पताल की चिकित्सक फिरहाना रुजीना ने 21 सितंबर को बताया कि अब तक बोकारो एवं आसपास के मरीजों को पीइटी-सीटी जांच के लिए दूसरे शहरों में जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र कैंसर मरीजों के लिए यह जांच एवं इलाज की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। सामान्य मरीजों के लिए जांच शुल्क करीब 22 हजार निर्धारित गया है, जबकि अन्य स्थानों पर इसके लिए लगभग 25 से 30 हजार रुपये तक खर्च होता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *