Advertisement

बोकारो थर्मल में डे-नाइट फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान गिरने से खिलाड़ी की मौत

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के नई बस्ती मैदान में बजरंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय डे-नाइट फुटबाल मैच के दौरान 26 सितंबर को गोमिया के खंभरा बस्ती रहिवासी 37 वर्षीय फुटबाल खिलाडी कजरा मुर्मू की मौत हो गई।

बताया जाता है कि बीते 25 सितंबर की देर संध्या फुटबाल खेलने के दौरान एक दूसरे खिलाड़ी से टकराने के बाद कजरा बेहोश होकर मैदान में गिर गया। आयोजनकर्ता उसे आनन फानन में बेहोशी के हालत में डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले गये, जहाँ चिकित्सको द्वारा ईलाज के दौरान उसे देर रात्रि मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलने के बाद 26 सितंबर की सुबह परिजनों के साथ भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व खेल प्रेमी अस्पताल पहुंच गए। मृतक खिलाड़ी के परिजन को मुआवजा दिलाने को ले हंगामा करने लगे। मृतक खिलाड़ी का एक पुत्र एवं एक पुत्री है। हंगामा के बाद आयोजनकर्ता की ओर से 1 लाख 50 हजार रूपए आर्थिक मदद दिया गया।

इसके अलावे मौके पर पहुंचे मुखिया विकास सिंह ने बेरमो विधायक एवं स्वयं द्वारा 55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मृतक खिलाड़ी के परिवार को दिया गया। इस अवसर पर बेरमो प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष चंद्रदेव घासी, अरमो पंचायत मुखिया पति करमचंद मुर्मू, आजसू केंद्रीय सचिव राजेश विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, महिला नेत्री सीमा देवी सहित अन्य दर्जनों उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *