Advertisement

बोकारो के सेक्टर-6 में जर्जर आवास के सीढ़ी की रेलिंग गिरा, चार परिवार फंसे

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जर्जर आवासों की स्थिति लगातार चिंता बढ़ा रही है। सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के 6बी स्थित आवास संख्या 1127 से 1135 ब्लॉक की सीढ़ी की रेलिंग अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, सीढ़ी का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से ऊपर के आवासों में रहने वाले चार परिवार फंस गए है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बीएसएल नगर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। उपर के आवास में रह रहे रहिवासियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की कार्रवाई शुरू की गई। वहीं क्षतिग्रस्त सीढ़ी की मरम्मत का काम भी कराया जा रहा है। स्थानीय रहिवासियों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण जर्जर आवासों में खतरा बढ़ गया है। पिछले दो महीनों में ऐसी यह चौथी घटना बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि रहिवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *