Advertisement

बोकारो के सेक्टर-12सी के दुकान में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान खाक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12सी में बीते 30-31 अगस्त की एक दुकान में अचानक आग लग गई। घटना में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार शैलेन्द्र सिंह ने 31 अगस्त को बताया कि वह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब डेढ़ बजे रात उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था। दुकानदार के अनुसार आग लगने से लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *