Advertisement

बिहार को मिला दो नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात

सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम प्रोजेक्ट को मिली स्वीकृति

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार में नागरिक विमानन के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ा है। सारण जिला के हद में सोनपुर में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट और भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है।

भारत सरकार के उपक्रम राइट्स लिमिटेड के सलाहकारों ने 28 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के समक्ष दोनों हवाई अड्डा परियोजनाओं के डीपीआर से संबंधित प्रस्ताव और विस्तृत प्रस्तुति दी। मौके पर सारण सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी भी मौजूद थे।प्रस्तुति के बाद मुख्यमंत्री ने दोनों प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान कर दी।

राज्य सरकार के अनुसार इन दोनों ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के बनने से बिहार की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे न केवल पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। कहा गया कि बिहार में बेहतर हवाई संपर्क और नागरिक विमानन के विस्तार के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *