Advertisement

बांध पंचायत सचिवालय में नेत्र जांच शिविर में 102 मरीजों का नेत्र जांच

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत सचिवालय में 28 सितंबर को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के कुल 102 रहिवासियों ने अपना नेत्र जांच कराया।

जानकारी देते हुए मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव ने बताया कि पंचायत की मुखिया मुरली देवी के नेतृत्व में आयोजित नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासियों ने पहुंचकर अपने नेत्र संबंधी परेशानियों को विशेषज्ञ चिकित्सको के समक्ष रखा, जिसका परीक्षण के पश्चात समुचित उपचार बताया गया। साथ हीं चिकित्सा दल द्वारा आवश्यक दवा दी गयी।

मुखिया पुत्र यादव ने बताया कि शिविर में कुल 102 रहिवासियों की नेत्र जांच की गयी जिसमें 7 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण पाये गये। कहा कि ग्रामीणों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से आयोजित नेत्र जांच शिविर में श्रीश्याम हॉस्पीटल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ श्यामली कुमारी तथा अस्पताल कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *