Advertisement

पेटरवार व् जरीडीह प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर महाष्टमी को माता महागौरी की पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शारदीय नवरात्र की अष्टम दिवस बीते 18 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में पेटरवार तथा जरीडीह प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर मां दुर्गा की अष्टम स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना श्रद्धा-भक्ति से की गई।

ज्ञात हो कि इस बार पेटरवार स्थित खत्रीटोला, मठटोला, मेलाटांड़, तेनु चौक, सहाय टोला (गुरुजुआ) में व्रतधारी माताएं क्रमवार मां की पूजा-अर्चना शांतपूर्ण तरीके से की। विभिन्न पंचायतों के क्रम में प्रखंड के हद में अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित दुर्गा मंदिर, चलकरी गांव, चांदो, उत्तासारा में व्रती माताओं को शांतपूर्ण तरीके से मां की पूजा करने का अवसर मिला।

अंगवाली के आचार्य संतोष चटर्जी, अनुज संजय चटर्जी, विजय चटर्जी, पुत्र आनंद आदि ने माता के पूजन कार्य में सहयोग किया। इस क्रम में जरीडीह प्रखंड के हद में शहरी क्षेत्र जैनामोड़ में पूजा की काफी रौनक बढ़ी है। समिति के सदस्य भी सक्रिय दिखे तथा जगह जगह पुलिस प्रशासन के जवान भी प्रतिनियुक्त दिखे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *