प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकरो)। बोकारो जिला के हद में श्रीसिद्धि विनायक गणेश पूजा ट्रस्ट खत्री टोला पेटरवार द्वारा गुरुजुवा खत्री टोला में 17वें वर्ष श्रीगणेश पूजनोत्सव धूमधाम और पवित्रता के साथ मनाया जाएगा। पांच दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ 14 सितंबर को कलश यात्रा के साथ होगा, जो आगामी 18 सितंबर तक चलेगा।
गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष अनूप सेठी एवं सचिव सचिन सेठी ने 13 सितंबर को एक भेंट में बताया कि 14 सितंबर को कलश यात्रा और पूजन प्रारंभ होगा। संध्या में महाआरती के साथ श्रीकृष्ण लीला झांकी का आयोजन किया जाएगा। कहा गया कि कलश यात्रा पूजा स्थल से निकल कर ठाकुर टोला, पटवा टोला, पूजा भंडार गली, मठ टोला, बक्शी टोला होते खत्री टोला स्थित राजा तालाब पहुंचेगी। वहां आचार्य द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा- अर्चना कर कलशों में जल भरा जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर वापस पूजा स्थल पहुंचेंगे।
आयोजित गणेश महोत्सव को लेकर क्षेत्र के रहिवासी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। पूजा स्थल पर मेले का भी आयोजन किया गया है। वही समिति के सभी सदस्यों ने अपने अपने कार्यों में हर्ष उल्लास के साथ लगे हैं। जबकि, पेटरवार प्रखंड कॉलोनी स्थित विशेश्वर धाम मंदिर परिसर के गणेश मंदिर में भी गणेश पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है।
![]()













Leave a Reply