प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में खत्री टोला पेटरवार के दिवंगत सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. महावीर महथा की धर्मपत्नी मीरा देवी का 16 सितंबर को अहले सुबह निधन हो गया। वे 81 वर्ष की थी तथा पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रही थीं।
उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत मीरा देवी का अंतिम संस्कार पेटरवार के राजा तालाब स्थित श्मशान घाट में किया गया। ज्येष्ठ सुपुत्र पंकज भूषण खत्री ने उन्हें मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनके आकस्मिक निधन पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, पेटरवार पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति, ब्रजेश कुमार मिश्रा, शांतिलाल जैन, असित बनर्जी, सुधीर कुमार सिन्हा, अभय कपूर, पंकज कुमार सिन्हा, स्वरूप सहाय, संचय सुबोध सहित अन्य दर्जनों गणमान्य जनों ने शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
![]()













Leave a Reply