रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सिविल सर्जन बोकारो डॉ अभय भूषण प्रसाद के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में तंबाकू के दुष्प्रभाव एवं मुंह के कैंसर को लेकर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।
जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को जिला के हद में आदिवासी उच्च विद्यालय निजरगढ़ा बालूडीह, +2 उच्च विद्यालय ओरदाना, +2 उच्च विद्यालय पेक तथा प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय भोजूडीह चंदनकियारी में विद्यार्थियों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और इसके दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।
जिला परामर्शी मो. असलम ने बताया कि तंबाकू मुंह के कैंसर के प्रमुख कारणों में शामिल है। कहा कि झारखंड में लगभग 38.9 प्रतिशत वयस्क किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। इनमें 59.7 प्रतिशत पुरुष और 17 प्रतिशत महिलाएं हैं। लगभग 26 प्रतिशत पुरुष खैनी का सेवन करते हैं।
विद्यार्थियों को बताया गया कि मुंह में लगातार दर्द, न भरने वाला घाव, खून आना तथा सफेद या लाल असामान्य धब्बे कैंसर के संभावित संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह दी गई। साथ ही तंबाकू छोड़ने और नशा मुक्ति केंद्र की सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी, सोशल वर्कर छोटेलाल दास सहित छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply