Advertisement

डॉ अंबेडकर गरीबी उत्थान समिति की बैठक, 19 सितंबर को डहरे करम अखड़ा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। डॉ भीमराव अंबेडकर गरीबी उत्थान समिति चास (बोकारो) की आवश्यक बैठक बीते 30 अगस्त को महतो मोटेल सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष योगेश्वर महतो ने की, जबकि संचालन गोपन कुमार महतो ने किया।

बैठक में प्रकृति पर्व करमा को लेकर आगामी 19 सितंबर को आयोजित होने वाले डहरे करम अखड़ा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष योगेश्वर महतो ने कहा कि करमा झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। डहरे करम अखड़ा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए समिति की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 19 सितंबर को कार्यक्रम में शामिल होने वाली करमति बहनों के लिए समिति की ओर से यथासंभव अल्पाहार, पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा आयोजन को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए समिति के सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने पर भी चर्चा की गयी।

बैठक में अध्यक्ष योगेश्वर महतो, सचिव सुषेन रजवार, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार सहित राणा रमेश कुमार सिंह, ज्योति लाल महतो, आनंद महतो, जवाहर लाल महतो, अरुण कुमार, तपन कुमार, दिलीप कुमार, कृष्ण पद, अजय महतो, अशोक कुमार, रामबिलास, राखोहरी, दीपक, अमित कुमार, युधिष्ठीर महतो, संतोष कुमार, राम प्रसाद, राजकुमार गोप, चित्तरंजन, बिनोद, सुधीर कालिंदी, सुभाष महतो, रामपद पशुपति, सुबल चंद्र महतो, आषाड़ी महतो, युधिष्ठिर हाजरा, मधुसूदन, लाल मोहन, लखिन्दर महतो, मृत्युंजय महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *