बोकारो थर्मल में मजदूर एवं स्थानीय समस्याओं का समाधान की मांग
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। हिंद मजदूर किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने 25 सितंबर को डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया से मुलाकात कर मजदूरों एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान करने से सम्बन्धित मांग पत्र सौंपकर वार्ता की।
जानकारी के अनुसार यूनियन प्रतिनिधियों ने बोकारो थर्मल कोनार नदी किनारे इलेक्ट्रिक शव गृह बनवाने, आवासीय कॉलोनियों के सड़कों की स्थिति सुधारने एवं मजदूरों के सुविधा बढ़ाने के अलावे स्थानीय बेरोजगारों को प्लांट में रोजगार मुहैया करवाने, डीप बोरिंग सभी पंचायतो में करने, सुलभ शौचालय में चार बेरोजगारों को रखने, ताज टेक्नो से हटाए गए मजदूरों को फिर से रखने, के के पावर कंपनी में स्थानीय मजदूरों को रखने, बोकारो थर्मल से पिलपिलो मोड़ तक हाई मास्क लाइट और बोकारो थर्मल से कंजकिरो मोड़ तक स्ट्रीट लाइट लगाने, बस सेवा एसआईपी एरिया अंतर्गत सभी पंचायत को जोड़ने का कार्य किये जाने सहित अन्य मांगे शामिल है।

मुख्य महाप्रबंधक ने सभी मांगो को गंभीरता से लेते हुए इसे डीवीसी मुख्यालय कोलकाता भेज कर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। वार्ता में डीवीसी अधिकारियों की ओर से वरीय महाप्रबंधक एचआर ए. कुजूर, सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, भैरव महतो सहित अन्य उपस्थित थे। जबकि यूनियन प्रतिनिधियों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष इंद्रदेव महतो, बोकारो थर्मल शाखा सचिव रामलाल पासवान सहित राहुल देव कश्यप, रघुनाथ चौबे, हेमलाल महतो, एमडी जलालुद्दीन अंसारी, हरदीप राम, ताजुद्दीन, रघु तुरी, दिलीप तुरी, देवनारायण शर्मा, मालती देवी, मंजु देवी, सूदन रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply