Advertisement

डीएफओ से पर्यावरण संरक्षण पर अखंड भारत पर्यावरण यात्रा सदस्य ने की चर्चा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। प्राकृतिक रक्षण द्वारा संचालित अखंड भारत पर्यावरण यात्रा के क्रम में 29 सितंबर को धनबाद के प्रभागीय वन पदाधिकारी (डीएफओ) से अभियान के सदस्यों ने भेंट की। इस दौरान आगामी पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों, स्थानीय स्तर पर जन भागीदारी बढ़ाने तथा अभियान की भावी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

डीएफओ से भेंट के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम जनों को जागरूक करने और गांव, विद्यालय, पंचायत सहित समाज के सभी वर्गों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए डीएफओ से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

मौके पर अखंड भारत पर्यावरण यात्रा सदस्य बबलू महतो ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल भाषण और मंचों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जन-जन का अभियान बनाना होगा। इसके लिए समाज के प्रत्येक रहिवासी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अखंड भारत पर्यावरण यात्रा के माध्यम से आमजनों को प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक करने और उन्हें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गांवों, विद्यालयों और पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक रहिवासियों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है। प्राकृतिक रक्षण की ओर से संचालित अखंड भारत पर्यावरण यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जोड़ना है। कहा कि प्रकृति बचेगी, तभी भविष्य बचेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *