एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सतर्कता विभाग के तत्वावधान में 23 सितंबर को जीईएम नई सुविधाएँ एवं कार्यप्रणाली विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) की नवीनतम सुविधाओं, प्रक्रियाओं एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए खरीद संबंधी कार्यों में दक्षता को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में सीसीएल के निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) अनूप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, महाप्रबंधक सामग्री प्रबंधन (एमएम) राज किशोर एवं महाप्रबंधक मानव संसाधन विभाग (एचआरडी) एम.एफ. हक मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर जीईएम के निदेशक एवं नोडल अधिकारी (दिल्ली) सूरज शर्मा तथा झारखंड स्थित उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को जीईएम पोर्टल की नवीनतम सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। सत्र के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करते हुए सर्वोत्तम उपलब्ध मूल्य (एल वन) पर खरीद प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
सीसीएल मुख्यालय जनसंपर्क विभाग के अनुसार आयोजित कार्यक्रम में कुल 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों ने जीईएम से जुड़े नवीनतम प्रावधानों एवं विकासों को समझा तथा खरीद संबंधी कार्यों में अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उपयोगी जानकारी प्राप्त की। विभाग के अनुसार यह क्षमता निर्माण कार्यक्रम सीसीएल में पारदर्शी, दक्ष एवं प्रभावी खरीद प्रक्रियाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
![]()













Leave a Reply