Advertisement

जागेश्वर बिहार पुलिस का खुलासा, पति निकला पत्नी का हत्यारा

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र में बीते दिनों मिली महिला के शव का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार मृतका का पति ही पत्नी का हत्यारा निकला। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टाटा मैजिक को जप्त कर लिया है।

जिला के हद में जागेश्वर बिहार थाना में बीते 31 अक्टूबर को सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला का शव बड़गांव-ललपनिया रोड जाने वाले डाकासाडम मोड़ के पास है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई में डाकासाडम मोड़ के पास पहुंचने पर महिला का शव रोड के किनारे पड़ा पाया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पुलिस को प्रतीत हुआ कि उक्त महिला की हत्या कहीं और करके साक्ष्य छिपाने की नीयत से यहाँ फेंका गया है।

स्थानीय रहिवासियों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि उक्त महिला का नाम नीलू देवी, उम्र 40 वर्ष, पति महेंद्र कुमार मंडल, ग्राम चोरगाँवा थाना ललपनिया ओपी की रहने वाली है। जो भगताईन का भी काम करती है। तत्पश्चात इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया गया एवं मृत्यु समीक्षा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तेनुघाट भेजा गया।

कांड के उद्भेदन के लिए बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो रविंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में एक टीम का गठन कर जाँच प्रारम्भ किया गया। जाँच के क्रम में मृतिका के पिता रामेश्वर मंडल, ग्राम बडासिंगा, थाना गोरहर, जिला हजारीबाग द्वारा लिखित आवेदन दिया गया। जिसमें तीन संदिग्ध क्रमशः महेंद्र कुमार मंडल, नरेश साव और मालती देवी को मृतिका नीलू देवी की हत्या का आरोप लगाया गया। पुलिस के अनुसार मामले की छानबीन में मृतका के पति महेंद्र कुमार मंडल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि बीते 30 अक्टूबर को मृतका के साथ सुबह में आपसी-बात चित को लेकर लड़ाई झगडा हुआ था, जिससे वह नाराज था।

उसी दिन रात में भी मृतका के साथ लड़ाई हुआ। मृतका के सो जाने के बाद उसने सोते हुए अपनी पत्नी को गला दबाकर हत्या कर दी और शव को लाल रंग के टाटा मैजिक में लाद कर मुरपा खखण्डा होते लालपनिया मुख्य मार्ग के डाकासाडम मोड़ के समीप फेंक कर वापस घर आ गया।
आरोपी की निशानदेही पर मृतका के शव को ले जाने में प्रयुक्त टाटा मैजिक एक्सप्रेस लाल रंग वाहन क्रमांक- JH01CT/5368 को अभियुक्त के घर से बरामद किया गया। इधर मृतका के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया कि आरोपी महेन्द्र कुमार मंडल के अवैध संबंध गांव के ही एक विधवा के साथ था, जिसके कारण ही पत्नी से हमेशा लड़ाई – झगड़ा होते रहता था। जांच में जगेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव, पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश पाहन, सहायक अवर निरीक्षक राकेश बाण्डो तथा जैप चार एच कम्पनी के जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *