Advertisement

जनता दरबार में उमड़ी भीड़, सुनी गईं आमजनों की समस्या

रंजन वर्मा कसमार/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में 27 सितंबर जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें कसमार, पेटरवार तथा जरीडीह प्रखंड के दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।

आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में कसमार, पेटरवार एवं जरीडीह प्रखंड क्षेत्र से उपस्थित ग्रामीण एवं आमजनों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य बिमल कुमार जायसवाल से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्या रखी।

इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। पूर्व जिप सदस्य जायसवाल ने रहिवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। कहा कि संबंधित मामलों को उचित स्तर पर उठाकर निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि उनके द्वारा आयोजित जनता दरबार के माध्यम से क्षेत्र के रहिवासियों को अपनी समस्या सीधे रखने का अवसर मिलता है। जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित आमजनों ने जायसवाल के इस पहल की सराहना करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *