Advertisement

चास के खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुआ अड्डा, दबीश में 10 गिरफ्तार

छापेमारी में 10 मोबाइल, ₹4,840 नकद व् ताश की गड्डी बरामद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बीते 4 अगस्त को थाना क्षेत्र के सुईयाडीह/सुइयर घटाल के पीछे स्थित एक खंडहरनुमा मकान में असामाजिक तत्वों द्वारा जुआ खेलने एवं जुआ का आयोजन किए जाने की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 10 मोबाइल फोन, 4,840 रुपये नकद तथा लाल-काले रंग की ताश की एक गड्डी बरामद की है। मामले में चास थाना में कांड क्रमांक 111/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 30 वर्षीय गोविंद अंसारी, 37 वर्षीय गुड्डू महतो, 38 वर्षीय हसन अंसारी, 35 वर्षीय सुलतान स्वर्णकार, 32 वर्षीय अमर कुमार राजवार, 44 वर्षीय आलोक चटर्जी, 35 वर्षीय एकनाथ यादव, 33 वर्षीय मनीष कुमार राय, 28 वर्षीय एरफान रजा और 42 वर्षीय अब्दुल अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास शून्य पाया गया है। छापेमारी दल में चास थाना प्रभारी दिनेश कुमार सिंह सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *