Advertisement

गणेश पूजा जुलूस में हथियार लेकर पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो में गणेश पूजा जुलूस के दौरान हथियार लेकर पहुंचने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगर डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मंगल पासवान और शिवम कुमार को पकड़ा है। पुलिस ने मंगल के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और शिवम के पास से दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार बीते 18 सितंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार मंगल पासवान दुंदीबाग माड़ी पट्टी, जबकि शिवम कुमार सेक्टर वन आयर खटाल क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर गणेश पूजा जुलूस में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए हथियार लेकर पहुंचने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने हथियार और कारतूस जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी टीम में बीएस सिटी थाना प्रभारी ममता कुमारी समेत पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *