नशा और हिंसा के खिलाफ कोरो इंडिया महिला मंडल का नुक्कड़ नाटक
मुश्ताक खान/मुंबई। देश कि आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई सहित पुरे राज्य में गणेशोत्सव कि धूम मची है, इस दौरान कोरो इंडिया महिला मंडल फेडरेशन द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा मुक्ति को लेकर जनजागृती मुहिम चलाया गया। इस कड़ी में वाशीनाका के प्रियदर्शनी सार्वजानिक गणेशोत्सव मंडल द्वारा आयोजित पंडाल के सामने फेडरेशन के दर्जनों युवक और युवतियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए, यह बताने कि कोशिश कि की चुप्पी तोड़ो, हिंसा रोको, हिंसा मुक्त घर बनाओ, नशा मुक्त बस्ती बनाओ का संदेश दिया। इस मुहिम के तहत महिलाओं पर होने वाले अत्याचार, शोषण, शिक्षा और रोजगार आदि मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक कि श्रृंखला का आगाज किया गया। फेडरेशन कि अध्यक्ष फरजाना अंसारी ने बताया कि हम लोगों का यह अभियान निरंतर चल रहा है। इतना ही नहीं इस अभियान का लाभ भी लोगों को हो रहा है।

गौरतलब है कि कोरो इंडिया महिला मंडल फेडरेशन कि कोशिश है कि महानगर मुंबई और उप नगरीय इलाकों में इसका और भी विस्तार किया जा सके। ताकि नशे कि चपेट आने वाले युवा पीढ़ी को बचाया जा सके। फेडरेशन कि अध्यक्ष फरजाना अंसारी के अनुसार गणेशोत्सव के मौके पर चलाई गई मुहिम काफी सफल रही। हमारे इस मुहिम में स्थानीय आर सी एफ पुलिस का काफी सहयोग रहा। इस मौके पर फेडरेशन कि सुब्दा भंडारे, रईस फातिमा, संध्या यादव और सविता पंडित ने अहम् भूमिका निभाईं।

हालांकि कोरो इंडिया महिला मंडल फेडरेशन द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक के आयोजन में स्थानीय युवा और युवतियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उनहोंने बताया कि नुक्कड़ नाटक के जरिए हमलोगों ने चुप्पी तोड़ो, हिंसा रोको, हिंसा मुक्त घर, नशा मुक्त बस्ती, जनजागृती मुहिम चला कर वाशिनाका परिसर के नागरिकों में बदलाव लाने कि कोशिश कि है। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि हमलोगों के इस प्ले से नागरिकों, खास तौर से नशे में लिप्त लोगों पर असर पड़ता है या नहीं। फेडरेशन कि अध्यक्ष अंसारी ने बताया कि नशा मुक्त मुहिम को आम व खास लोगों के साथ -साथ पुलिस का भी हमें काफी सहयोग मिल रहा है। इस मुद्दे पर आर सी एफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी दत्तात्रय पाटिल ने कहा है कि मुंबई पुलिस भी इस अभियान को चला रही है ऐसे में हमारी तरफ से कोरो इंडिया महिला मंडल फेडरेशन को पूरा सहयोग मिलेगा।
Tegs: #Social harmony witnessed during Ganeshotsav!
![]()













Leave a Reply