आमजनों की सुविधा, क्षेत्र का विकास व् समस्या समाधान प्राथमिकता-डॉ लंबोदर
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर में ग्रामीणों को बिजली समस्या से राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। यहां 200 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने 23 सितंबर को किया। ट्रांसफार्मर के चालू होने से क्षेत्र के रहिवासियों को बिजली आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है।
ट्रांसफार्मर उद्घाटन के अवसर पर पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग और उनकी समस्याओं को देखते हुए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ संबंधित विभाग और अधिकारियों के समक्ष रखना तथा उनके समाधान के लिए हरसंभव पहल करना उनका प्रयास रहा है। उन्होंने कहा कि आमजनों की सुविधा, क्षेत्र का विकास और समस्याओं का समाधान ही उनकी प्राथमिकता है। सबका सहयोग और विश्वास ही उनकी ताकत है।
रामसेवक जायसवाल ने कहा कि 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को बिजली की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने इसे ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। अखिलेश्वर महतो ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा का सुचारू होना ग्रामीण जीवन के लिए बेहद जरूरी है। ट्रांसफार्मर चालू होने से घरेलू कार्यों के साथ बच्चों की पढ़ाई में भी सुविधा होगी।
डालू कुमार जायसवाल ने कहा कि बिजली की समस्या के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। नए ट्रांसफार्मर से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर होने की उम्मीद है। अविनाश जायसवाल ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाना स्वागत योग्य पहल है। इससे स्थानीय रहिवासियों को राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। वहीं पामू जायसवाल ने कहा कि खैराचातर के ग्रामीण लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान थे। 200 केवीए का ट्रांसफार्मर शुरू होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों की ओर से लगातार पहल की आवश्यकता है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
![]()













Leave a Reply