Advertisement

कसमार में स्वच्छता पखवाड़ा को ले बैठक में पंचायत स्तर पर अभियान चलाने पर जोर

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। स्वच्छता पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर 25 सितंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीते एक सितंबर से आगामी 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अभियान के दौरान पंचायत स्तर पर स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी, बीडीओ नम्रता जोशी तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सहित प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों की जलसहिया उपस्थित रही। अधिकारियों ने जलसहियाओं से अपने-अपने पंचायतों में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा साफ-सफाई को लेकर नियमित गतिविधियां संचालित करने की अपील की।

मौके पर प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर इंसान की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाकर स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

बीडीओ नम्रता जोशी ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान प्रखंड की सभी पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने जल सहियाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और रहिवासियों को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *