एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के कथारा ओपी में पदस्थापित नये ओपी प्रभारी को 21 सितंबर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।
जानकारी देते हुए बांध पंचायत की मुखिया मुरली देवी के पुत्र सह समाजसेवी बबलू कुमार यादव तथा कथारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्या निभा देवी के पति डॉ सर्जन चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने नये ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम को पुष्प गुच्छ (बुके) देकर स्वागत किया। साथ हीं क्षेत्र में बिगड़ते कानून व्यवस्था तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर अपेक्षित सहयोग का भरोसा दिया।

इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम को अवैध करोबार, चोरी, मारपीट और अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की अपील की गयी। ओपी प्रभारी ने भी उपस्थित गणमान्य जनों को ओपी क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। मौके पर मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव, पंसस दुलारी देवी व् निभा देवी, पंसस पति सर्जन चौधरी व् संजय तुरी, हस्त लदनी कोयला मजदूर संघ के राजेश रजवार, समाजसेवी उमेश यादव, टेकलाल यादव, किशोर यादव, महेंद्र रविदास, रमेश रविदास दिनेश यादव, राज कुमार यादव, अर्जुन यादव व् अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply