Advertisement

उपायुक्त ने तेनुघाट उपकोषागार का किया निरीक्षण कर डोर-टू-डोर मतदाताओं से की भेंट

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा ने 31 अक्टूबर को जिला के हद में बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट स्थित उपकोषागार का औचक निरीक्षण किया।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने उपकोषागार में सभी प्रकार की फाइलों, अभिलेखों और लेखा-जोखा की बारीकी से जांच की और कर्मचारियों को सभी दस्तावेज व्यवस्थित और अद्यतन रखने का निर्देश दिया।
जानकारी के अनुसार उपकोषागार कार्यालय की जर्जर स्थिति को देखकर उपायुक्त ने चिंता व्यक्त की और संबंधित विभाग को मरम्मत कराने तथा नए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने भवन निर्माण विभाग को तत्काल मरम्मत का आदेश दिया गया।

इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता में उपायुक्त झा ने कहा कि पिछले वर्ष ही कहा था कि अप्रैल और अक्टूबर के अंत में सभी कोषागार एवं उपकोषागार का निरीक्षण करूंगा, यह रूटीन जांच है। निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने एसआईआर को लेकर डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और वोटर कार्ड से संबंधित परेशानियों का जायजा लिया। मतदाताओं ने किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने की बात कही।

मौके पर बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक राम, उपकोषागार पदाधिकारी राहुल कजूर, निबंधन पदाधिकारी रितु रंजन, तेनुघाट मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, बीएलओ सुपरवाइजर रूपा कुमारी एवं सभी बीएलओ उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *