एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के फुसरो बाजार में अनियमितत बिजली आपूर्ति से शहरवासी परेशान है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण एक बड़ी आबादी अंधेरे के आगोश में डूबा है।
मिली जानकारी के अनुसार आये दिन 33000 हाई टेंशन लाइन में फाल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। बिजली नहीं रहने के कारण रहिवासियों के घरों और दुकानों का इनवर्टर बैट्री पूरी तरह ठप हो गया। कोयला कामगारों सहित बेरमो प्रखंड की दो लाख से अधिक की आबादी इससे बुरी तरह प्रभावित हो गई। वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को भी पेयजल सहित अन्य दैनिक कार्यों में दिक्कत होती रही है।
फुसरो बाजार में यह समस्या हर दो-तीन दिन में बनी रहती है। बिजली की कटौती ने इस क्षेत्र की व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया है। आए दिन 33 केवीए विद्युत केबल में फाल्ट होने के कारण घंटे-घंटो बिजली से महरूम होना पड़ता है। शहर में बद्दस्तूर बिजली कटौती से आक्रोशित क्षेत्र के व्यवसायियों और विद्युत उपभोक्ताओं ने आगामी 29 सितंबर को आंदोलन करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि फुसरो जैसे प्रमुख व्यावसायिक शहर में नियमित बिजली आपूर्ति नहीं होना गंभीर समस्या है। बार-बार शिकायत के बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।
बताते चले कि बीते 19 सितंबर को फुसरो बाजार में बिजली की लचर व्यवस्था से आक्रोशित युवा व्यवसायी संघ व उपभोक्ताओं ने हिंदुस्तान पुल फुसरो स्थित बिजली सब-स्टेशन का घेराव किया था। संघ की ओर से सब-डिविजनल आफिसर को सॉफ्टवेयर हुए 72 घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर आंदोलन करने का ज्ञापन सौंपा था, लेकिन मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए आंदोलन को स्थगित करते हुए 29 सितंबर से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष वैभव चौरसिया ने 25 सितंबर को कहा कि बाजार में बिजली की कटौती अत्यधिक होने के कारण उपभोक्ता काफी परेशान है। कहा कि 24 घंटे में मात्र 5 घंटा बिजली उपलब्ध की जा रही है। जिसके कारण व्यवसाय पूरी तरह से ठप हो गया है। कहा कि 29 सितंबर को आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक बिजली आपूर्ति को पूरी तरह से दुरुस्त नहीं कर लिया जाता है।
![]()













Leave a Reply