Advertisement

विस्थापित व् स्थानीय समस्या को ले 5 को डीवीसी कोनार कार्यालय पर धरना प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। विस्थापित एवं स्थानीय समन्वय समिति के विस्थापितों की एक बैठक 20 सितंबर को डीवीसी कोनार डैम फुटबॉल मैदान में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल एवं संचालन केंद्रीय महासचिव महमूद आलम ने किया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों, रोजगार एवं पुनर्वास सहित अन्य मांगो पर चर्चा करते हुए 15 सूत्री मांग पत्र डीवीसी कोनार डैम प्रबंधन को सौंपने सहित आंदोलन की रणनीति बनाई गई। जिसके तहत आगामी 5 अक्टूबर को डीवीसी कोनार डैम कार्यकाल के समक्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

विस्थापितों के मुख्य मांगो में कोनार डैम में चल रहे सोलर पावर प्रोजेक्ट में स्थानीय विस्थापित बेरोजगारों को रोजगार देने सहित अन्य मांगे शामिल है। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल सहित जय नारायण प्रसाद, नारायण महतो, नुनु गोपाल, मुकेश महतो, बिरसा सिंह, शिवनाथ बेसरा, कृष्णा हेम्ब्रम, ईश्वर हेम्ब्रम, रोहित पटेल, लक्ष्मण कुमार महतो, कौलेश्वर रविदास, महादेव मांझी आदि समिति के सदस्य एवं ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *