Advertisement

रेफर गर्भवती ने अस्पताल से 200 मीटर दूर मैदान में दिया बच्चे को जन्म

बिचौलिये द्वारा निजी अस्पताल ले जाने की सलाह का आरोप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में रेफरल अस्पताल जैनामोड़ से बीते 23 अक्टूबर को सदर अस्पताल के लिए रेफर की गई गर्भवती महिला ने अस्पताल परिसर से लगभग 200 मीटर दूर बांधडीह उच्च विद्यालय खेल मैदान में खुले आसमान के नीचे बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दिए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। घटना के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने जच्चा-बच्चा को अस्पताल लाया, जहां दोनों का उपचार किया गया।

जानकारी के अनुसार जिला के हद में बालीडीह रहिवासी 30 वर्षीय गर्भवती महिला प्रसव के लिए रेफरल अस्पताल पहुंची थीं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मानस झा ने महिला को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसी बीच एक बिचौलिये द्वारा महिला को निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दिए जाने की बात सामने आई।

महिला के परिजनों के अनुसार, इसी दौरान हुई देरी के बाद प्रसूता को अस्पताल से बाहर निकलना पड़ा। अस्पताल से लगभग 200 मीटर दूर बांधडीह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में खुले में बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता के पति विनोद तुरी ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उसकी पत्नी की स्थिति गंभीर बताते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही थी। उन्होंने एंबुलेंस उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पताल भेजने का आग्रह किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। कहा कि गरीब महिला को रेफर के नाम पर निजी अस्पताल में खेल खेला जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *