प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के मामरकुदर मोड़ के समीप चंदनकियारी मार्ग पर 26 सितंबर को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय कार्तिक बाउरी की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीमेंट लदे ट्रक क्रमांक JH10CR/6944 ने मोटरसाइकिल क्रमांक JH09BN/5206 को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक बरमसिया ओपी क्षेत्र के कोरिया गांव का रहिवासी बताया जा रहा है।
बताया गया कि कार्तिक बाउरी अपनी मां को बोकारो में इलाज के लिए भर्ती किए जाने की जानकारी मिलने के बाद ससुराल से उन्हें देखने लौट रहा था। इसी दौरान मामरकुदर मोड़ के समीप हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित स्थानीय रहिवासियों ने मामरकुदर से चंदनकियारी जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। वहीं, ट्रक मालिक और मृतक के परिजनों के बीच बातचीत जारी है।
![]()













Leave a Reply