अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित विधायक कार्यालय में 28 सितंबर को शहीद-ए- आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह (बबलू) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद भगत सिंह के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गायन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने शहीद ए आजम के जीवन, उनके बलिदान और देशभक्ति पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मौके पर सोनपुर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, नरेश सिंह, शशिभूषण कुमार सिंह, विजय रंजन सिंह, अभिमन्यु कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह, राजन कुमार दास, मंगल राय, पवन सिंह गगन, मृत्युंजय कुमार सिंह, दुर्गा दास, उमेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, राहुल सन्यासी, नरेश राय सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply