Advertisement

पेटरवार प्रखंड के पंचायत सचिवालयों में याद किए गये बापू एवं शास्त्री, दी गई श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे 2 अक्टूबर को प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस क्रम में मिली जानकारी के अनुसार अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, रोजगार सेवक बीरेंद्र महतो, अजीत रविदास, गौतम पाल, मुन्ना जायसवाल, मोती रजवार, मनोज महतो, अंकित जायसवाल, सौरव मिश्रा, आलेनवी अंसारी, एनायत हुसैन, मुरारी जायसवाल, संगीता देवी, रोकी कमार आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुखिया ने अपने संबोधन में पंचायत में अबतक की किए गए उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में प्रखंड के हद में चलकरी, पिछरी, खेतको, चाँपी, ओरदाना, पतकी आदि पंचायत सचिवालय में जयंती कार्यक्रम का आयोजन कर उपरोक्त दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गयी तथा राष्ट्रीय आंदोलन में उनके योगदानों को याद किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *