एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के जारंगडीह रहिवासी सीसीएल कर्मी सह समाजसेवी अंजनी सिंह ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष झारखंड सरकार बाबूलाल मरांडी से भेंट की। मौके पर सिंह समर्थक दर्जनों उनके साथ थे।
जानकारी के अनुसार बीते 20 सितंबर को बोकारो आगमन के दौरान बोकारो परिसदन में अंजनी सिंह अपने समर्थकों के साथ नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का गर्म जोशी से स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष ने भी इस अवसर पर सिंह को अपने साथ सम्मिलित कर अभिवादन एवं आशीर्वाद दिया।
इसी दौरान सिंह ने अपने क्षेत्र तथा सीसीएल से जुड़ी कई मुद्दों को नेता प्रतिपक्ष के समक्ष रखा। उन्होंने आश्वासन दिया और कहा कि बहुत जल्दी इन सारी मुद्दों का निराकरण होगा।
इस विशेष अवसर पर भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज, पूर्व बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक, अभय विश्वकर्मा, विनोद मंडल, संदीप यादव, कुंजेश्वर मंडल, मुन्ना सिंह, तपेश्वर हरि व् अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply