ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। ग्राम पंचायत स्वच्छता समिति में कार्यरत कर्मचारियों की एक बैठक 28 सितंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित कृष्णा मंदिर के समीप आयोजित किया गया। अध्यक्षता संघ के लखन यादव ने की।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार की नल-जल योजना कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कर्मचारी कई वर्षों से दिन-रात तन-मन से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कार्यरत कर्मचारियों ने सरकार से निवेदन किया कि उनका सम्मानजनक मानदेय निर्धारित कर उन्हें सरकारीकृत किया जाए, साथ ही मेडिकल सुविधा, पीएफ की सुविधा एवं अन्य भत्ते दिए जाएं। कर्मचारियों ने कहा कि वे संविदा के तहत कई वर्षों से पूरी लगन के साथ विभाग के कार्य में लगे हैं। इसके लिए झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद से मिलकर अपनी समस्याओं के बारे में ज्ञापन भी सौंपा गया है। साथ ही सरकार के सचिव के पास भी पत्राचार किया गया है। ज्ञापन सौंपने के बाद मंत्री द्वारा सभी कर्मियों को आश्वस्त किया गया है कि उन्हें उचित सम्मान मिलेगा।
बैठक में लखन यादव, ओम प्रकाश यादव, बालेश्वर यादव, छोटू यादव, अजय राम, रमानी, अमित कुमार तिवारी, हेमंत कुमार, संतोष कुमार, कैलाश यादव, अनिल कुमार, पिंटू कुमार, छोटन कुमार, संजीव कुमार, भवेश कुमार सहित संघ के दर्जनों कर्मचारीगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply