Advertisement

गांधी जयंती पर बांध पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। गांधी जयंती के अवसर पर बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के बांध पंचायत सचिवालय में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पंचायत की मुखिया मुरली देवी ने की।

जानकारी देते हुए मुखिया पुत्र बबलू कुमार यादव ने बताया कि मुखिया मुरली देवी की अध्यक्षता में आयोजित विशेष ग्राम सभा कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इसके पश्चात ग्राम सभा का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुखिया मुरली देवी ने कहा कि महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री सरीखे देश के अनेको महान विभूतियों ने देश की आजादी तथा विकास में अहम योगदान दिया है। इसलिए हमें ऐसे देशभक्तों के संदेशो से सीख लेने की जरूरत है।

विशेष ग्रामसभा में पंचायत सचिव मोहसिना प्रवीण, उप मुखिया धनंजय गोप, पंचायत समिति सदस्य चंद्रदेव यादव, वार्ड सदस्य गुलटन यादव, जेएसएलपीएस महिला दीदी अंजना देवी, सुधा देवी, सीमा देवी, समाजसेवी बबलू कुमार यादव, जल सहिया नैना देवी, पंचायत सहायक सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *