रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नाथू सिंह मीणा के निर्देशानुसार 22 सितंबर को डीएसपी द्वारा साइबर थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जन शिकायतों, लंबित अनुसंधान और साइबर फ्रॉड मामलों की समीक्षा की गई।
समीक्षा क्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को गोल्डन पीरियड में 1930 पर शिकायत दर्ज कराने, फ्रीज खातों से जुड़े मामलों की शीघ्र सुनवाई तथा पीड़ितों को समय पर राशि वापस दिलाने के निर्देश दिए गए।
मौके पर सक्रिय साइबर अपराधियों के खिलाफ छापेमारी और गिरफ्तारी, समन्वय पोर्टल से प्राप्त सूचनाओं पर ठोस कार्रवाई तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म समन्वय, नेटग्रिड, एमआरएम-जिआरएम और तकनीकी शाखा का अधिकतम उपयोग करने को कहा गया। साथ हीं डॉयल-1930 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया गया। ज्ञात हो कि, हाल के दिनों में बोकारो पुलिस द्वारा साइबर अपराध के कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की गई है। समयबद्ध कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए साइबर थाना में दो पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों पुलिस निरीक्षक पिंकु कुमार यादव तथा पु. नि. मो. आजाद खान की पदस्थापना की गई है।
![]()













Leave a Reply