Advertisement

एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो फुसरो नगर समिति का प्रदर्शन

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। केंद्र सरकार के एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 19 सितंबर को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के आह्वान पर विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर धरना दिया गया।

इसी क्रम में बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड और फुसरो नगर समिति के संयुक्त नेतृत्व में बेरमो प्रखंड मुख्यालय पर बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार धरना के दौरान उपस्थित झामुमो नेताओं ने केंद्र सरकार से एमएमडीआर संशोधन कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि कानून वापस होने तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के बाद बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार और अंचलाधिकारी (सीओ) संजीत कुमार सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

झामुमो नेताओं ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को राजधानी रांची से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक ले जाने की चेतावनी भी दी गई। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य इकबाल अहमद, झामुमो बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, भोलू खान व् अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *