Advertisement

ईदगाह मैदान झिरकी में क्विज प्रतियोगिता, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के झिरकी ईदगाह मैदान में 4 अक्टूबर को समाजसेवी जुनेद आलम एवं दिलकश के संयुक्त तत्वावधान में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों का जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार राम ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती है।

समाजसेवी जुनेद आलम ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को सामने लाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों और उपस्थित रहिवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर रब्बानी अंसारी, याकूब अंसारी, कलीम अंसारी, रियाज अंसारी, रौनक जमीर, रियाज, रफी अकरम, गुलाम आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *