Advertisement

अनमेपिंग 359 नोटिस प्राप्त मतदाताओं में 279 ही सुनवाई में शामिल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। एसआईआर-26 को लेकर बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा अंतर्गत अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 26 सितंबर को अनमेपिंग मामलों की सुनवाई की गयी।

जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड कार्यालय द्वारा बीडीओ संतोष कुमार महतो की उपस्थिति में लगाए गये शिविर में कुल नोटिस प्राप्त 359 मतदाताओं में 279 ही शिविर में उपस्थित हुए, जिन्होंने अपना अनमेपिंग के कारण मांगे गये दस्तावेज जमा किये। नोटिस प्राप्त 80 मतदाताओं के दस्तावेज आज जमा नहीं हो सका।

जानकारी देते हुए बीडीओ संतोष कुमार महतो ने बताया कि आज अंगवाली उत्तरी पंचायत की बूथ क्रमांक 253, 254 व 255 के लिए शिविर लगा था। बूथ 256 से 258 तक के लिए आगामी 28 सितंबर को कैंप लगाया जाएगा। मौके पर बीएलओ अनीता देवी, पिंकी देवी, ऊषा देवी, पंचायत सचिव नूपुर कुमारी, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत सहायक संगीता देवी, प्रखंड पर्यवेक्षक दीपक कुमार महतो, मेघनाथ, प्रेम कुमार दास, कोकिल रजवार, अब्बू रेहान, विजय प्रसाद, असगर अंसारी, समीर कुमार, रवि कुमार सिंहा, आशिक अंसारी, एमो वार्ड से गौतम पाल, आलेनबी, मनोज रविदास, निताई रजवार आदि सक्रिय रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *