फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जरीडीह थाना (Jaridih police station) क्षेत्र के हद में बांकापुल के सामने एक बस के चपेट में आने से एक स्कुटी पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। रहिवासियों ने घायलों को रेफरल अस्पताल जैनामोड़ भेज दिया। जहां दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार उक्त सड़क दुर्घटना में पल्सर पर सवार एक युवक पिंटू कुमार गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को एन एच आई के एंबुलेंस द्बारा रेफरल अस्पताल जैनामोड़ भेजा गया। बताया जाता है कि तीनों घायल बालीडीह थाना के हद में चैनपुर निवासी हैं। जो जैनामोड़ से अपने घर चैनपुर की और जा रहे थे। इसी बीच बोकारो की ओर से आ रही बस क्रमांक JH10 BS/9508 की चपेट में आने से स्कूटी क्रमांक JH09 AS/8870 और पल्सर क्रमांक JH10AC/3551 सवार पिंटू कुमार व एक अन्य युवक घायल हो गये। जिसका ईलाज उक्त अस्पताल में चल रहा है।
![]()












Leave a Reply