यूथ जोड़ों बूथ जोड़ों के तहत युवा कांग्रेस की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कांग्रेस के केंद्रीय तथा राज्य कमेटी के निर्देश पर जगह-जगह यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस जनों द्वारा किया जा रहा है। इसी के तहत 12 फरवरी को बोकारो जिला के हद में कथारा एक नंबर स्थित राजेंद्र प्रसाद स्मृति भवन परिसर में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपस्थित दर्जनों युवाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव सिंह ने कहा कि युवाओं में वह शक्ति है जो किसी को भी सत्ता परिवर्तन करा सकती है। आज जरूरत है देश के युवाओं को जागृत होने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान केन्द्र की मोदी सरकार देश को जाति, धर्म, मंदिर, मस्जिद के नाम पर बांटने का काम कर रही है।

ऐसे में युवाओं को आगे आकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए प्रखर विरोध करना होगा। तभी देश की एकता व अखंडता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र की सरकार देश की जनता को पिछले 8 वर्षों से मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखा रही हैं, जबकि धरातल पर आज युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।

युवा कांग्रेस बोकारो जिलाध्यक्ष रफीक अंसारी ने कहा कि जाति धर्म के नाम पर राजनीति करने वाले नेताओं की खैर नहीं है। वर्तमान सरकार आम आवाम की भावनाओं को दरकिनार कर केवल अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों की झोली भरने में लगा है। आज जरूरत है युवाओं को एक होने की। तभी देश की एकता व संप्रभुता बरकरार रहेगी।

नये सदस्यता ग्रहण करने वाले युवा कांग्रेसी खीरू यादव ने कहा कि वह कांग्रेस के सिद्धांतों का व कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर इसमें जुड़ रहे हैं। उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इस क्षेत्र में आने वाले समय में केवल कांग्रेस का ही बोलबाला होगा। उन्होंने युवाओं को आगे आकर कांग्रेस से जुड़ने को प्रेरित किया।

मौके पर बोकारो जिला युवा कांग्रेस महासचिव नईम अख्तर, विधानसभा अध्यक्ष बेरमो अफसर हुसैन, बेरमो विधानसभा उपाध्यक्ष अंजू कुमारी, विधानसभा सचिव बेरमो गौरव कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, शीलू यादव, सविता देवी, अनिल चौधरी, राजू वर्मा, विजय कुमार, बेरमो प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मॉरिस पिंटू आदि ने भी युवाओं को कांग्रेस के राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कुमार तथा संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजू वर्मा ने किया। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा शेरू यादव, अनिल तिवारी, मनोज यादव, विजय यादव, रोहित कुमार मिश्रा, केदार यादव, पवन यादव, सोनू कुमार, सविता देवी, कविता देवी, गायत्री देवी, कुशल कुमारी, नीतू देवी, उमा देवी, रीना देवी, आदि।

सावित्री देवी, फुल कुमारी, ममता देवी, रेखा देवी, राजीव सिंह, भैरव कुमार, मुकेश राम, संजय कुमार, जागेश्वर यादव, अनिल यादव, आशीष कुमार आदि ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

 172 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *