गांधीनगर मध्य विद्यालय में आपकी सरकार आपके द्वार का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बैदकारो पूर्वी पंचायत के गांधीनगर मध्य विद्यालय में 21 दिसंबर को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी, प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, मुखिया सीमा महतो, जेएसएलपीएस बीपीएम अंजना सिंह, उप मुखिया गुड़िया रानी, झामुमो बेरमो प्रखंड अध्यक्ष रंजीत महतो, बीस सूत्री सदस्य संतोष महतो, मनोज कुमार सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के पूर्व सभी गणमान्य जनों ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में बीडीओ प्रमुख सहित गणमान्य अतिथियों के आगमन पर स्कूली बच्चियों ने स्वागत गीत गाकर उनका अभिवादन किया।

इस अवसर पर विकलांग को व्हील चेयर, गरीबों के बीच कंबल, लाभुकों के बीच धोती-साड़ी, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को स्वेटर वितरित किया गया। यहां छोटे बच्चों को बीडीओ मधु कुमारी तथा प्रमुख गिरिजा देवी ने अपने हाथों से स्वेटर पहनाकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यालय के आठवीं कक्षा के सभी छात्र छात्राओं को 4500 रुपए का चेक साइकिल खरीद व् शिक्षा के स्तर सुधारने के लिए दिया गया।

कार्यक्रम में आयोजित शिविर में पशुपालन, अबुआ आवास, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन, राजस्व विभाग, आधार कार्ड, स्वास्थ्य, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, मतदान कार्ड, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, आंगनबाड़ी, विकलांगता, सावित्रीबाई फुलो झानो योजना सहित तमाम तरह के स्टाल लगाए गए थे।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने कहा कि जो आम जनता अपनी अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड एवं अंचल मुख्यालय पर नहीं जा सकते हैं। उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रमुख गिरिजा देवी और मुखिया सीमा महतो ने कहा कि यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जमीनी स्तर पर लाभुकों को इसका लाभ दिलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

शिविर में मुखिया सीमा महतो, पंचायत सचिव अनामिका गुप्ता ने पंचायतवासियों को योजना से संबंधित सभी तरह की जानकारी दे रही थी। मौके पर पंचायत सचिव अनामिका गुप्ता, वार्ड सदस्य मंजू देवी, मंता कोलीन, उर्मिला देवी, सोनी देवी, यशोदा देवी, उषा देवी, नैयर हुसैन, महिला पर्यवेक्षक पुष्पा सिंह, सेविका लता देवी, बेला देवी, सुनीता देवी, मुखिया पति टीपू महतो, उप मुखिया पति पवन कुमार सिंह, डीलर मथुरा सिंह, सुरेश कुमार, दिनेश भदानी, प्रेम कुमार साव, गणपत पासी सहित काफी संख्या में पंचायतवासी उपस्थित थे।

 61 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *