मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर (समस्तीपुर)। विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस. (World International day of Yoga) के अवसर पर 21 जून को कात्यायनी सेवा संस्थान समस्तीपुर के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में पतंजलि योगपीठ की प्रशिक्षिका कुमारी ज्योति एवं साकेत राज द्वारा योग करवाया गया।
योग दिवस के अवसर पर कुछ विशेष रूप से चर्चा भी किया गया। बताया गया कि यह योग दिवस 21 जून को इसलिए मनाया जाता है कि आज के दिन विश्व का सबसे लंबा दिन होता है। इसलिए 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि लोगों का उम्र भी लंबी बनी रहे। इसलिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पहली बार 21 जून 2015 को योग कार्यक्रम का शुरुआत किया गया था।
उसी दिन से लोग प्रत्येक वर्ष 21 जून को योग दिवस मनाते आ रहे हैं। इसलिए आज के समय में हम लोगों के लिए योग कितना आवश्यक होता जा रहा है । बताया गया कि आज भारत ही नहीं पूरा विश्व के लोग योग दिवस के रूप मना रहे हैं। आज के दिन योग दिवस के रूप में इसलिए मनाया जा रहा है ताकि लोग इस योग दिवस के शुभ अवसर पर संकल्प लें, कि प्रत्येक दिन कम से कम सभी लोगों को आधा से एक घंटा तक योग जरूर करना चाहिए। योग से अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखें। उनके द्वारा कुछ नारे भी योग दिवस के अवसर पर लगाए गए।
जैसे स्वास्थ्य ही धन है, करे योग रहे निरोग, कई मंत्रों का भी उच्चारण किया गया। अनेकों तरह के आसन कराए गए और लोगों को जागरूक भी किया गया। ताकि सभी लोग योग जरूर करें। मौके पर उपस्थित कात्यायनी सेवा संस्थान के सचिव, सदस्य अली इकबाल, सदस्य रवि, कुमुद प्रिया, भाजपा नेत्री बिमला सिंह, महिल मोर्चा भाजपा अध्यक्ष गीतांजलि, यशवर्धन सिंह, हर्षवर्धन, कमलेश आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply