Advertisement

 यस क्लब चास ने चलाया जागरूकता अभियान

बिना हेलमेट सड़क पर नहीं चलायें दोपहिया वाहन-मनोज सिंह
फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में उपनगर चास के मरवाड़ी भवन चास के सामने यस क्लब की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट पहने व्यक्ति को मोटर बाइक चलाने के क्रम में रोककर बताया गया कि सुरक्षा चक्र हेलमेट ना पहनने से एक्सीडेंट में उनका सिर फूट सकता है। जिससे उनकी जान जा सकती है।
क्लब के संस्थापक मनोज सिंह (Founded Manoj Singh) ने कहा कि आप कहीं भी जाएं बिना हेलमेट के ना जाएं। हेलमेट पहनकर ही जाएं। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 12 जनवरी 2017 को उनका पुत्र यस कुमार सड़क हादसे में की मौत हो गई थी। अपने बेटे यश का निधन होने के बाद से वे प्रत्येक वर्ष तीन दिवसीय कैंप लगाकर सड़क हादसे की जानकारी देते हैं। सिंह बिना हेलमेट पहने व्यक्तियों को सलाह देते हैं कि हेलमेट जरुर पहने। मौके पर सिंह ने कई दोपहिया वाहन चालकों को फ्री में हेलमेट प्रदान दिया। उन्होंने बताया कि इस क्लब में 125 मेंबर हैं। मौके पर क्लब के धर्मवीर, मनोज, नीतीश राय, मनोज पटेल, परमेश्वर आदि क्लब के सदस्यगण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *