Advertisement

सोनम तिवारी के प्यार में यदुवंशी राजेश का टूटा दिल, कहा तोहार डोली हमार लास

युधिष्ठिर महतो/धनबाद (झारखंड)। अभिनेता यदुवंशी राजेश तथा अभिनेत्री सोनम तिवारी के प्यार में टूट चुके हैं और कह रहें हैं तोहार डोली हमार लास। लेकिन, यह वास्तविक रूप से नहीं बल्कि फिल्म के गाने में कहा जा रहा है।

हाल ही में भोजपुरी फिल्म लव स्टेशन का गाना तोहार डोली हमार लास दीवाना म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं। यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा हैं। एक से दो दिन में 20 हजार से अधिक व्यूज हो चुके हैं। वहीं फिल्म का ट्रेलर और अन्य गाना भी रिलीज पहले ही हो चुका है।

हमार डोली तोहार लास एक दर्द भरा गीत हैं, जो हर प्रेमी प्रेमिका को उसके टूटे दिल का एहसास कराती हैं। गायक नीलकमल सिंह ने जिस दर्द के एहसास के साथ गाना गाया हैं। उसी अंदाज में अभिनेता यदुवंशी राजेश ने भी अभिनय किया है। जिससे इस गाने को और भी बेहतर बनाता हैं।
यह एक रोमांटिक सेड सॉन्ग है, जिसके गीतकार शेखर मधुर, म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय मिश्रा, निर्माता वीर सावरकर यादव और निर्देशक अरुण राज हैं।

अभिनेता यदुवंशी राजेश ने कहा कि फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शक पसंद कर रहें हैं। जल्दी ही पूरी फिल्म रिलीज की जायेगी। साथ ही आगामी फिल्म की घोषणा भी बहुत जल्द करेंगे। जिसकी शूटिंग अगले माह से शुरू होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *