Advertisement

लेखक, गीतकार, पत्रकार युधिष्ठिर महतो को मिली जेसीएए की सदस्यता

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला (Dhanbad district) के हद में भुली निवासी युवा लेखक गीतकार व स्वंतत्र पत्रकार युधिष्ठिर महतो को गीतकार के रूप में झारखंड कल्चरल ऑर्टिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता दिया गया है। इसे लेकर खासकर धनबाद जिले के साहित्यकारों में खासा उत्साह है।
ज्ञात हो कि जेसीएए राज्य स्तर की पंजीकृत संस्था हैं। जो निरंतर झॉलीवुड म्यूजिक व फ़िल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। इस संस्था के साथ सम्पूर्ण राज्य के विभिन्न भाषा भाषी कलाकार, गायक, गीतकार, निर्माता, निर्देशक व अन्य जुड़े हुए हैं। खास बात यह कि जेसीएए अब डिजिटल भी हो चुका हैं। झारखंड के कला संस्कृति को खास कर संस्था प्रोमोट करने का काम करती हैं। जबकि, संस्था खास तौर पर अश्लील मुक्त झॉलीवुड पर ध्यान देती हैं। जिससे कोई भी निर्माता अश्लील गीत संगीत या फ़िल्म निर्माण न कर सके। यदि ऐसा होता है तो संस्था उसका विरोध भी करती हैं।
युधिष्ठिर महतो अबतक लगभग दर्जनों खोरठा हिंदी गीत लिख चुके हैं। जो यूट्यूब पर रिलीज हैं। आपको बता दें कि इनकी कई साझा काव्य संकलन पुस्तकें भी प्रकाशित है। जिसके लिए इन्हें कई साहित्यिक सम्मान भी प्रकाशन की ओर से दी जा चुकी हैं। ये एक लेखक व गीतकार होने के साथ ही ब्लॉगर यूट्यूबर फ़िल्म पीआरओ व स्वतंत्र पत्रकार भी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *