प्रखंड कार्यालय में पंचायत विकास सूचकांक विषय पर कार्यशाला

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय सभागार में 20 अक्टूबर को पंचायत विकास सूचकांक (पीडीआई) कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने की। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी, बीपीएम अंजना सिंह आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने कहा कि इस योजना के तहत सभी विभागों का एमआईएस एक जगह दिखेगा, जिससे पंचायतो के मुखिया को अपने पंचायत में कार्यान्वित होने वाले योजना के चयन करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि सूचकांक पंचायत की वास्तविक स्थिति को दिखाएगा जो पंचायत के विकास में सहायक बनेगा।

प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि पीडीआई के तहत भारत सरकार के सभी योजनाओं को ऑनलाइन निष्पादित करने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि पिछले साल सरकार द्वारा नौ थीम दिया गया था। जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान काम को कैसे किया जाए। इस बारे में बताया गया था। कहा कि अब सरकार इसे धरातल पर लाकर गणना पद्धति से पंचायतो के विकास का आकलन कर रही है, जो सबके लिए बहुत जरूरी है।

गोमियां प्रखंड पंचायती राज समन्वयक प्रवीण कुमार ने उपस्थित जनों को बताते हुए कहा कि पिछले साल जो 9 थीम दिया गया था जिसमें कार्य की वस्तु स्थिति को लेकर ग्रेडिंग की व्यवस्था है। जिसमें कम से कम कोई भी मुखिया दो थीम को चुन सकता है। इससे संबंधित मुखिया को यह अंदाजा लग जाएगा कि उसके पंचायत की स्थिति क्या है।

उन्होंने कहा कि कार्य की गणना के आधार पर पंचायत का मूल्यांकन किया जाएगा। जिससे यह पता लगेगा कि प्रखंड, जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर विकास के मामले में किस पंचायत का स्तर क्या है। इसके बाद ही पिछले पंचायत में लागू होने वाले सही योजनाओं के चयन में सरकारी स्तर पर मदद संभव होगा। इस अवसर पर प्रशिक्षण मॉड्यूल को प्रोजेक्टर के माध्यम से दर्शाया गया, ताकि पंचायत में कार्य को सुचारू रूप से किया जा सके।

इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जरिडीह पूर्वी पंचायत के मुखिया कंचन देवी, बेरमो दक्षिणी पंचायत की मुखिया पुष्पा देवी, बेरमो पूर्वी पंचायत के मुखिया दुर्गावती देवी, बेरमो पश्चिमी पंचायत की मुखिया मालती देवी, प्रखंड सचिव उत्तम रजवार, भुवनेश्वर तूरी, प्रखंड समन्वयक वीरेंद्र कुमार, बीएलई संजय कुमार महतो, फिरदौस आलम, राजू प्रजापति, जमालउद्दीन हसन, आदि।

जय किशन, मोहम्मद अख्तर अंसारी, मोहम्मद इरशाद अहमद, पिंटू कुमार, रोहित कुमार, अमित कुमार साव, आकाश गुप्ता, अमन कुमार, लखन महतो, पंचायत सचिव भोलू कुमार, सुचिता कुमारी, पुनम कुमारी, उमा कुमारी, विनीता कुमारी, अमित कुमार, संतोष कुमार मुर्मू, डीएलडब्ल्यू अनुष्का गुप्ता, नंदलाल महतो सहित दर्जनो जन प्रतिनिधि, डाटा एंट्री ऑपरेटर व प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

 52 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *