संघर्ष के लिए कार्यकर्ता एकजुटता बनाए रखें-जयनारायण

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झामुमो का 51वां स्थापना दिवस मनाने को लेकर झामुमो फुसरो नगर मंत्री दीपक महतो के नेतृत्व मे सैकड़ो की संख्या में झामुमो कार्यकर्ता रवाना हुए।

मौके पर जिला सचिव जयनारायण महतो ने कहा कि आगामी 2024 मे होने वाले लोकसभा और विधान चुनाव तैयारी मे अभी से ही कार्यकर्ता संघर्ष में जुट जाए। कार्यकर्ता आपस में एकजुटता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि झामुमो की उत्पति संघर्ष और आंदोलन से हुई है। झामुमो कार्यकर्ता लड़ेंगे। झुकेंगे नही। उन्होंने कहा कि 81 विधानसभा सीट में से झामुमो 60 सीट पर अकेले जीत हासिल करेगी।

मौके पर झामुमो नेता भोलू खान, अनिल रजवार, टेकनारायण महतो, महताब खान, पान बाबू केवट, दीपक गुप्ता, चंदन विश्वकर्मा, अजय साव, शंकर प्रसाद बेसरा, रणधीर राम, बिक्की टाइगर, साजिद अंसारी, महेंद्र महतो, कालीचरण टुडू, गोविंद रजक, राम अवतार सिंह, हरिनारायण सिंह, राजकुमार करमाली, जितेंद्र बाउरी, सद्दाम हुसैन, साबिया देवी, लक्ष्मी देवी, रीना देवी, दीनदयाल बाउरी, आदित्य रजवार, विनोद टुडू, चैता करमाली आदि सैकड़ो गणमान्य रहिवासी शामिल हुए।

 105 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *