Advertisement

बूथ सशक्तिकरण के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी संकल्पित होकर करें कार्य-विनय

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने सारण जिला के हद में सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संकल्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने बूथ सशक्तिकरण के लिए बूथ पर प्रवास कर आगामी एक से 11 जून तक करणीय कार्य करने पर बल दिया।
पूर्व विधायक सिंह सोनपुर सदर पूर्वी मण्डल के बाकरपुर स्थित भाजपा अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटू के आवासीय परिसर में 24 मई को आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम की विस्तृत रुपरेखा पर चर्चा की।

बैठक में सोनपुर विधानसभा प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने सभी मण्डल अध्यक्षों के साथ विचार – विमर्श किया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मण्डल अध्यक्ष अपने क्षेत्र के बूथों को सभी कार्यकर्ताओं में विभाजित कर दें, ताकि समय सीमा के अंदर कार्य हो सके।

मौके पर भाजपा सारण जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु, सदर दक्षिणी अध्यक्ष दीपक शर्मा, सदर पश्चिमी अध्यक्ष संजीत चौरसिया, दिघवारा नगर मण्डल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, सदर अध्यक्ष सुनील कुमार, पूर्व अध्यक्ष शिव बचन सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *