पंचायत भवन में महिला सभा का आयोजन

बैठक में ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा व् निराकरण पर पहल किये जाने पर बल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली पंचायत सचिवालय में विभागीय आदेश पर 19 जनवरी को महिला सभा का आयोजन किया गया। महिला सभा में ग्रामीण समस्याओं पर चर्चा तथा उसके निराकरण को लेकर पहल किये जाने पर बल दिया गया।

आयोजित बैठक में मुख्य रूप से पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो, भारती महिला समूह की सोनाली कुमारी, कुंती कुमारी आदि बतौर पंचायत पर्यवेक्षिका उपस्थित थी।बैठक की अध्यक्षता शोभा देवी ने की।

बैठक में जीपीडीपी कार्य योजना में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना, ग्राम पंचायत सहज कार्यदल वीपीआरआर फेसिलेशन द्वारा महिला सभा को फेसिलेट किया गया। सभा में कई महिला सदस्यों ने पूरे अंगवाली गांव का नक्शा तैयार किया। नक्शा में मुहल्ले में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को दर्शाया गया।

तत्पश्चात समस्याओं पर चर्चा करते हुए इसके निराकरण पर भी बल दिया गया। नक्शे में घर से बहने वाले दूषित पानी, कचड़े को नदी या अन्य जलाशय में फेके जाने, पंचायत के एक टोला में अवैध शराब चूलाई पर रोक लगाने, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, बाल मजदूरी आदि ज्वलंत मुद्दे पर घंटो चर्चा हुई और निराकरण के उपाय शीघ्र निकलने को आश्वत किया गया।

मौके पर एचडब्लूसी के सीएचओ शीला कुमारी, उप मुखिया रियाज अहमद, वार्ड के ललित रजवार, भोला राज, मनोज, रॉकी, गुदनू, बीणा, प्रमिला, मनोरमा, आशा, सावित्री, कल्पना, गंगा, रिंकू, प्रमिला आदि उपस्थित थे।

 88 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *